प्रदेश सरकार जनता का नहीं अपने चहेतों का व्यवस्था परिवर्तन कर रही: भाजपा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य अशोक धीमन, भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक राजीव वशिष्ठ, पूर्व कर्मचारी नेता राम देव अग्निहोत्री, अजय पराशर, शिव मेहन, हरभजन सिंह गुलेरिया, हरीश शर्मा, रंजीत सिंह, मास्टर चमन लाल, हरबंस लाल सैनी, डॉ सुभाष शर्मा, नरेश भारद्वाज ने संयुक प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता का नहीं अपने चहेतों का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। यह बात भाजपा सेवानिवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने 5 लाख युवाओं को 58 साल वाली पक्की नौकरी देने के वायदा किया था, लेकिन प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1.70 लाख कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। आज हालात यह हो गए है कि कई विभागों में अधिकारी/कर्मचारियों के पद रिक्त होने से जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अढाई साल में कांग्रेस नेता ऊना विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाए। कांग्रेस नेता ने केवल अपने चहेतों का विकास और अधिकारियों को प्रताडि़त ही किया है। अधिकारी भी डर के माहौल में काम कर रहे है। ठेकेदारों को काम के बाद पैसे तक नहीं दिए जा रहे है। केवल चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है। अन्य ठेकेदारों से भेदभाव किया जा रहा है।

राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को न एरियर दे पा रही है और न ही अन्य लाभ दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों को उनके लाभ मिलते रहे है। ऊना सदर से विधायक एवं भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने हमेशा विधानसभा में कर्मचारियों व पैंशनर्ज के हितों की पैरवी की है। इसके अलावा ऊना के विकास में विधायक सतपाल सत्ती का विशेष योगदान रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के समय ऊना में दो हजार करोड़ से अधिक विकास कार्य धरातल पर उतारे गए। कांग्रेस सरकार के अढाई साल के कार्यकाल में ऊना में एक ईंट तक नहीं लग पाई।

राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के मैडिकल बिलों पर कुंडली मारकर बैठी है। मैडिकल बिल नहीं मिलने से कर्मचारियों को अपना इलाज करवाना मुश्किल हो रहा है। वर्ष 2016 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को वर्ष 2016 से 2022 तक रिवाइज्ड पे स्कूल, एरियर व लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन नहीं दिया गया है। सेवानिवृत कर्मचारी कार्यालयों के चक्कर काट थक चुके है। कई सेवानिवृत कर्मचारी तो स्वर्ग तक सिधार चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है।  अगर प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *