Punjab News: अस्पताल के खिलाफ कर्मियों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के नामी निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला हैं। जिसके चलते अब उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मियों का कहना है कि जब भी वे प्रशासन से वेतन की बात करते हैं तो उन्हें टालमटोल कर दिया जाता है। जिसके कारण कर्मचारी काफी परेशान हैं और कईयों कर्मियों के बच्चों की स्कूलों में फीस भी अटकी हुई है, जिसके कारण उनके बच्चे आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहे।

उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन से विनती करने के बावजूद भी उन्हें वेतन नहीं दिए जा रहे हैं, इसीलिए उन्होंने आज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं की ओर ध्यान देते हुए वेतन जारी करना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें और अपने बच्चों की पढ़ाई भी करवा सकें। इस मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन से बातचीत भी की गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *