Sadar Bazar में 3 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

फायर ब्रिगेड की लापरवाही से दुकानदारों में रोष

गुरुग्रामः सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली में सेठ दुर्गा प्रसाद सकसेना प्लेस में ओमप्रकाश एंड संस और विजय एंड संस की 3 मंजिला दुकान में आग लगने की घटना सामने आई। जहां दुकान की तीसरी मंजिल में रविवार रात आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान रखा था। घटना की सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तो पहुंचीं, लेकिन शुरुआत में ही लापरवाही सामने आ गई। 2 गाड़ियों की सीढ़ियां समय पर नहीं खुलीं और एक गाड़ी का पाइप फटा हुआ था, जिसके चलते करीब 20 से 25 मिनट तक पानी नहीं निकल पाया। इससे नाराज दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड विभाग के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी व्यापारियों ने विरोध दर्ज करवाया। दुकानदारों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बाद में अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में लगी आग में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान में आग बुझाने के लिए छह गाड़ियां पहुंची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *