Punjab News: डेरा बाबा नानक पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में विपक्षी शिविर के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने हल्का डेरा बाबा नानक के सरहदी गांव गुरचक्क पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से बातचीत की।

इस मौके पर उनके साथ भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री विजे इंदर सिंगला, विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *