Himachal News: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर जताया शोक

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अंग्रेजी दैनिक दि ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा का सोमवार, 15 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। वे 57 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शर्मा समाज सेवा में सक्रिय रहीं और उत्तर भारत में महिलाओं के सबसे बड़े संगठनों में शामिल स्वां वूमेन फेडरेशन से जुड़ी रहीं। महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के उत्थान में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ऊना के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने  सुनीता शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *