Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासनी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासनी आज सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंन सेवा भाव के साथ गुरबाणी का पाठ किया। मंत्री ने कहा कि दरबार साहिब में आकर उन्हें गहरी आध्यात्मिक शांति और खुशी मिली है।

यह जगह पूरे विश्व के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र है। केंद्रीय मंत्री पेम्मासनी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा भी किया है। इन गांव में बड़े पैमाने पर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ का खास पैकेज जारी किया है ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा पाए।

इसके अलावा जिन गांव की सड़कें बाढ़ के कारण तबाह हुई है उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फिर से बनाया जाएगा। उन्होंने यह भरोसा दिलवाया है कि पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ केंद्र सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। उनका कहना है कि इस कठिन समय में हर संभव सहायता लोगों की दी जाएघी।

केंद्रीय मंत्री ने पंजाब की साझा संस्कृति और सेवा भाव की भी खासतौर पर प्रशंसा की और कहा कि जब भी कोई आपदा आती है तो पंजाब के लोग अपनी बहादुरी और सेवा के जज्बे के साथ उसका सामना करते हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *