Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे राजस्थान के पूर्व स्पीकर सीपी जोशी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की खास बैठक, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: राजस्थान विधानसभा के पूर्व स्पीकर और राष्ट्रीय कांग्रेस के सीनियर नेता सीपी जोशी आज श्री दरबार साहिब पहुंचे। दरबार साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने अरदास भी की। पूर्व स्पीकर के साथ इस दौरान अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और बाकी कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खास मुलाकात की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अमृतसर में संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद की योजना बनाई गई है। यह योजना इसलिए बनाई गई है ताकि पंजाब में कांग्रेस की वापसी के लिए पूरी तैयारियां की जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेवा भाव और सेक्युलरिज्म की नीति को मानती है और गुरु घरों के प्रति उनकी भावनाएं बेदाग रही है।

सीपी जोशी ने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए काम करना सरकार का काम होता है धार्मिक संस्थाओं का नहीं। सरकारों को अपने फर्ज खुद निभाने चाहिए। उन्होंने एसजीपीसी के द्वारा सरोपा मामले पर उठाए गए विरोध को लेकर भी नाराजगी जताई।

उनका कहना है कि यदि किसी को सरोपा देना गलत है तो इसके लिए नियम बनाने चाहिए। किसी एक घटना को बड़ा मामला बनाना सही नहीं है। जोशी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का सम्मान हमेशा सर्वोच्च होना चाहिए और सरकारों को अपने काम से पीछे नहीं हटना चाहिए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *