Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का किया बेरहमी से कत्ल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के गांव महेसरी में दिनदहाड़े एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। जहां 22 वर्षीय नौजवान पर गंडासों से हमला कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय धर्मप्रीत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मप्रीत अपने काम से लौटकर मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। इस दौरान गांव के ही जसकरण सिंह ने उस पर गंडासों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस घटना में धर्मप्रीत की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर गहनता से मामले की जांच की गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी जसकरण को शक था कि मृतक धर्मप्रीत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते जसकरण सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *