मलाहत के युवाओं ने सांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर उठाई खेल मैदान पुनर्निर्माण की माँग

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: आज नगर निगम ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलाहत के दर्जनों युवाओं ने तरूण ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर मलाहत खेल मैदान के पुनर्निर्माण की माँग उठाई है। इस मौके पर तरूण ठाकुर ने कहा कि मलाहत खेल मैदान के निर्माण होने से मलाहत के लगतीं अन्य कई पंचायतों के सैकड़ों युवाओं को फ़ायदा मिलेगा। वहीं पंचायत के युवा इस मैदान में  भारतीय सेना में भर्ती होने का आसानी से प्रशिक्षण ले सकेंगे।इस पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं की माँग को स्वीकार कर आगामी दो महीनों में निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता अरुण कौशल, बजरंग दल से भूपेन्द्र राणा, पंकज आदि युवा उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *