पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश, फिरा खोला गया Sukhna Lake का गेट, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से सुखना लेक का फ्लड गेट खोल दिया गया है। वर्तमान में लेक का जल स्तर 1163 फीट पर है। वीरवार सुबह 4 बजे गेट नंबर-1 को 2 इंच खोला गया था, लेकिन जल स्तर लगातार बढ़ता गया, जिसके बाद गेट को और ऊपर उठाकर 6 cm तक खोला गया। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ में भले बारिश कम हुई है लेकिन बीती रात हिमाचल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਸੁਖਨਾ ਝੀਲ ਦੇ ਫਲੱਡ ਗੇਟ ਖੁੱਲ੍ਹੇ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਾਪੂਧਾਮ ਅਤੇ ਕਿਸ਼ਨਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਦਾ ਖ਼ਤਰਾ

जहां से पानी लगातार सुखना लेक में पहुंच रहा है। इसकी वजह से लेख का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं आसपास के इलाकों के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। शहर में आज सुबह से ही तेज़ बारिश हो रही है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण सुखना झील में पानी का स्तर बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, सुखना झील में पानी का स्तर 1162 फीट तक रहता है।

लेकिन जब यह खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगता है तो फ्लड गेट खोलने पड़ते हैं। गेट खुलने के बाद झील का सारा पानी सेक्टर-26 से बापूधाम वाली सड़क पर बह जाता है और साथ ही किशनगढ़ इलाका भी पानी में डूब जाता है। बीते कई दिनों से मौसम सामान्य था और बारिश का माहौल नहीं था, जिसकी वजह से बापूधाम और किशनगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन आज फिर से सुखना झील के फ्लड गेट खुलने से चिंता बढ़ गई है कि कहीं उनके इलाकों में दोबारा पानी न भर जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *