Haryana News: Lady Constable ने किया सांपों का Rescue, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: स्टेट क्राइम में तैनात हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने 4 घंटे में 2 सांपों का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू करके सांप को मोरनी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा। उन्होंने बताया कि पहला सांप सेक्टर-28 के मकान नंबर 2128 से निकला था। यह सांप रेड स्नेक था जिसकी लंबाई 8-10 फुट तक की थी। यह सांप घर के फ्रिज के पीछे छिपा हुआ था। पहले वह सांप घर के बेड के पिलो के नीचे था और फिर थोड़ी देर के बाद बेडरुम के फ्रिज के पीछे छिप गया।

बड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने उस सांप को पकड़कर मोरनी के जंगलों में जाकर छोड़ दिया। हेड कांस्टेबल ने कहा कि रेड स्नेक खतरनाक सांपों में सबसे जहरीला होता है। यह स्नेक छिपकलियां, मच्छर, मेंढक मखियां खाता है। इसके काटने के 2-3 मिनट बाद ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।

करीबन 3 घंटे के बाद दूसरा सांप भी पंचकूला से रेस्क्यू किया। सेक्टर-28 के मकान नंबर 2067 में से यह सांप निकला था। जानकारी देते हुए मकान के मालिक नरेश ने बताया कि – हम सैर करके जैसे ही घर में आए तो एक सांप घर के गेट पर था। तभी मौके पर हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी पहुंची। उन्होंने सांप को मोरनी के जंगल में छोड़ा।

दूसरा सांप सेंड गोआ किस्म का था जिसकी भारत में कीमत करोड़ों में है। भारत में यह सांप बहुत कम पाया जाता है। यह करोड़ों की महंगी दवाईयां बनाने के काम आता है। इस सांप का इस्तेमाल भारत में काले जादू के लिए भी किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *