Punjab News: ससुरालियों ने विवाहिता से की मारपीट, SSP दफ्तर पहुंची पीड़िता, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर एक महिला को न्याय दिलवाने के लिए अमृतसर के एसएसपी ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि वे दहेज की मांग करते हुए उसे लगातार पीटते और उसके मायके भेजते हैं।

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रूपी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले गांव ठठे में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल परिवार वाले उससे दहेज की मांग करना शुरू हो गए। बाद में उन्होंने मारपीट करनी भी शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि ससुरालिये उससे मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। उसके 4 बच्चे हुए हैं, जिनमें 3 लड़कियां और एक लड़का है, लेकिन फिर भी वे उसे लगातार मारते-पीटते हैं और दहेज की मांग करते रहते हैं। बीते दिन ससुरालियों ने पीड़ित से बहुत ज्यादा मारपीट की और उसके मुंह पर भी चोट लग गई।

पीड़ित ने कहा कि पति ने उसका गला दबाने की कोशिश भी की है। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी को दी जिसके बाद सोसायटी के अध्यक्ष युवती को इंसाफ दिलवाने के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंचे और अमृतसर के एसएसपी से इस परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। भगवान वाल्मीकि सेवा सोसाइटी ने कहा कि संस्था और सदस्य दिन-रात पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लड़की को न्याय दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *