Haryana News: चाकू की नोक पर ऑटो लूटने के मामलेे में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच 19 और क्राइम ब्रांच 26 की टीमों ने एक संयुक्त अभियान में चाकू की नोक पर ऑटो लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि यह घटना 16 सितंबर को घटी थी। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों ने सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड के स्लिप रोड पर एक व्यक्ति से उसका ऑटो छीन लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयानों पर थाना सेक्टर-5 में लूट का मामला दर्ज किया था।

लेकिन आरोपियो की तलाश लगातार जारी थी। डीसीपी क्राइम के अनुसार इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज प्रीतम सिंह की टीम ने सबसे पहले आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजा राम निवासी मौली जांगरा चंडीगढ़, उम्र 24 साल को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप सिंह की टीम ने इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सोनेश पुत्र रशिपाल निवासी हरिपुर सेक्टर 4 जिला पंचकूला और 22 वर्षीय सूरज पुत्र मुकेश कुमार निवासी सेक्टर 12 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को ऑटो बरामद करने के बाद आज जेल भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *