Punjab News: गाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

खुला सिर, सड़क पर बिखरे अंग

लुधियाना: ताजपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां गाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर में ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। अंजली का आरोप है कि वासु फैक्ट्री के गाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। मृतक बच्चे का परिवार इलाके में किराए के मकान पर रहता है। लखन मासी को कहना है कि जब से फैक्ट्री बनी है वह कब से इसका विरोध करते आ रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों कहना कि 2 साल से फैक्ट्री मालिक यही कह रहा है कि उन्होंने यहां से अपनी फैक्ट्री शिफ्ट कर लेनी है लेकिन 2 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक फैक्ट्री उनकी इसी इलाके में चल रही है।

महिला ने कहा कि उक्त फैक्ट्री के ड्राइवर इलाके में काफी तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं जिसको लेकर कई बार वेव फैक्ट्री मालिक से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन आज छोटे हाथी की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। लोगों कहना कि आज बच्चा गली में खेल रहा था तो छोटा हाथी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बच्चे का सिर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से खुल गया और अंदर के अंग बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

वहीं घटना स्थल से ड्राइवर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा फैक्ट्री को बंद करवा दिया गया है। जबकि लोगों कहना कि अब फैक्ट्री मालिक कह रहा है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से फैक्ट्री बंद करने की मांग करते हुए ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने गाड़ी के शीशे गुस्से में तोड़ दिए। फिलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बच्चे का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक का नाम मोहम्मद मोहम्मद अनास है।

मामले की जानकारी देते हुए इलाके के लोगों ने बताया कि खंजूर चौक में अनास अपने पिता मोहम्मद अमिल के साथ एक सप्ताह पहले आया है। अमिल मूलरूप से किस गांव का रहने वाला है इस बारे अभी पता नहीं चल सका। दरअसल, इलाके में एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री है। अक्सर वहां से माल लेजाने के लिए पिकअप गाड़ियां आती-जाती रहती है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *