Jalandhar के डिप्टी और नंगल अंबिया मर्डर सहित अन्य वारदातों में शामिल गैंगस्टर पुनीत गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसर: पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मोस्ट वांटेड और ए ग्रेड गैंगस्टर सहित 4 अन्य को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ग्रेड का गैंगस्टर पुनीत भी शामिल है।

गैंगस्टर पुनीत पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया और जालंधर के सोढ़ल रोड पर हुए टिंकू हत्याकांड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनीत और उसका साथी लल्ली जंडियाला क्षेत्र में सक्रिय हैं।

जिसके बाद गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की। इस दौरान पुलिस ने पुनीत और अन्य गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई हैं। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। जल्द मामले को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *