Jalandhar News: बुजुर्ग का ATM card बदल युवक ने निकाले 10 हजार रुपए

जालंधर: एक शातिर युवक ने पैसे निकालने आए बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल कर 10 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार फोकल प्वाइंट इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा था। इस दौरान एक युवक भी खड़ा था। जिसने चलाकी के साथ एटीएम बदल लिया और दस हजार रुपये निकलवा लिए।

गदईपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा और बेटी दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं। बेटे ने उनके खाते में 10 हजार जमा करवाए थे। इसी रकम को निकालने वे फोकल प्वाइंट के पास स्थित एक एटीएम गए। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने मदद की पेशकश की। पहले तो इनकार कर दिया, लेकिन जब बार-बार प्रयास करने के बावजूद पैसे नहीं निकले, तो व्यक्ति से मदद मांग ली।

उक्त युवक ने एंटीएम मशीन पर कार्ड डालकर पिन दर्ज करवाया और कहा कि मशीन काम नहीं कर रही। थोड़ी देर बाद वह वहां से चला गया। सुखदेव सिंह घर लौट आए, देखा कि उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 10 हजार निकाल लिए गए हैं। बाद में पड़ोसी की मदद से उन्हें पता चला कि कार्ड बदल दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *