Punjab News: BSF और Police ने पकड़ी 10 किलो हेरोइन, 4 तस्कर गिरफ्तार

गुरदासपुरः बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से होने वाली बड़ी हेरोइन तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। इस ऑपरेशन में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस संयुक्त कार्रवाई को गुरदासपुर जिले के गांव थेथरके में अंजाम दिया गया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर सीमा के पास नशे की बड़ी खेप लेकर आने वाले हैं।

इसी सूचना पर सुबह-सुबह संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की, जिसमें 3 तस्कर पकड़ लिए गए। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 5 पैकेट हेरोइन (कुल वजन लगभग 10 किलोग्राम), 3 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरदासपुर जिले के गांव मानेपुर और बल्लगन तथा अमृतसर के पाखा तारा सिंह और पल्ला कॉलोनी के निवासियों के रूप में की गई है। इन चारों पर पहले भी नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता पर अपनी टीम को बधाई देते कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *