Punjab News: कल से सेहत बीमा योजना रजिस्ट्रेशन शुरू, होगा 10 लाख तक मुफ्त ईलाज, देखें Live

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए सेहत बीमा योजना शुरू करने का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहाकि कल से 10 लाख रुपए तक का सेहत बीमा योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज शुरू हो जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी सरहा है। जिसमें 10 लाख रुपए प्रति परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा। रजिस्ट्रेशन तरनतारन और बरनाला से शुरू होगी। इसी के तहत जल्द पंजाब में 1000 हजार आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।

माधोपुर में फ्लड गेट खुलने के मामले में कहाकि एक गेट टूटने से पंजाब में बाढ़ नहीं आई है। माधोपुर में इससे पहले ही बाढ़ आ गई थी। सीएम मान में बाढ़ को लेकर कहा कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने किसानों पर पराली जलाने के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई को लेकर आदेश दिए थे। उन्होंने कहाकि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते है। लेकिन वह खुद किसानों से पराली को लेकर बात करेंगे और किसानों द्वारा पराली ना जलाने की अपील की जाएंगी। उनकी पराली से कोयला सहित अन्य सामान बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहाकि किसान पहले ही बाढ़ आने से काफी परेशान है, ऐसे में अब पराली को लेकर वह अन्नदाता को थानों में जाने नहीं देंगे। किसानों के साथ मिलकर मसले को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर कहा कि इस दौरान अगर कोई पैसा खाता अधिकारी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मिट्टी को लेकर कहा कि लोग अब घरों में बाढ़ से आई मिट्टी को बेचने लगे है। वहीं पशुओं के पानी में बहे जाने को लेकर कहा कि अभी कितने पशु पानी में बह गए इसका आंकड़ा सामने नहीं आया है। आकंडा सामने आने पर लोगों को पशुओं का मुआवजा दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *