Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद, 5 साल पहले हुई थी शादी

Written by

in

लुधियानाः जिले की फिरोजपुर रोड स्थित नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने 19 सितंबर को नहर में छलांग लगाई थी और उसके बाद से वह लापता था। आज नहर में कुछ दूरी पर बने ग्रिड में उसका शव फंस गया जिसके बाद राहगीरों ने शव देख तुरंत गोताखोरों और थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। शव भी पानी में बहने के कारण काफी खराब हो गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। लखविंदर के शव का आज सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवा गया है।

जानकारी मुताबिक लखविंदर स्कूल बस आदि चलाने का काम करता है। वह काफी समय से ड्राइवरी कर रहा है। कुछ समय पहले उसने गाड़ी खरीदने के लिए कर्जा लिया हुआ था। लखविंदर शादीशुदा है और वह कर्ज से वह परेशान था। इन्हीं कारणों के चलते उसने नहर में छलांग लगा दी। 5 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। बेटे की मौत के बाद परिवार में भी शोक है।

जानकारी देते हुए एएसआई सुभाष राज ने कहा कि मृतक लखविंदर के पिता लखबीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने काफी कर्ज देना था। इस कारण वह परेशान रहता था। उन्हें भी नहीं पता चला कि कब उसके दिमाग में सुसाइड करने की बात आई। पुलिस ने जब उनके परिवार को सूचित किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल लखविंदर के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि वह अंतिम संस्कार कर सके। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *