आर्यन खान की सीरीज में इस सीन के कारण फंसे Ranbir Kapoor, मुंबई पुलिस को मिले Order!

Written by

in

मनोरंजन: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इस समय खूब लाइमलाइट में बनी हुई है। फैंस को सीरीज काफी पसंद आ रही है परंतु अब बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों से बनी ये सीरीज अब विवादों में फंस गई है। रणबीर कपूर के एक कैमियो पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस को सीरीज के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कह दिया है।

एनएचआरसी को कर दी शिकायत

वेब सीरीज में एक सीन में रणबीर कपूर बिना किसी चेतावनी के ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस सीन को लेकर शिकायतकर्ता विनय जोशी की ओर से एनएचआरसी को शिकायत की गई है। इसके साथ ही एनएचआरसी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी इस मामले पर उचित कार्रवाई करने के लिए और इस तरह की सामग्री पर तुरंत रोक लगाने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है। यह युवा पीढ़ी को गलत तरह से प्रभावित कर सकता है। मुंबई के पुलिस ने आयुक्त को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वालों की जांच शुरु करने के लिए भी कह दिया है।

कार्रवाई की मांग

एनएचआरसी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को इस मामले में उचित कार्रवाई करने और इस तरह की सामग्री पर तुरंत रोक लगाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि यह युवा पीढ़ी को गलत तरह से प्रभावित करेगा।

भारत में बैन है ई-सिगरेट

17 सितंबर 2019 को केंद्रीय कैबिनेट में आदेश लाकर पूरे देश में इलेक्ट्रोनिक सिगेट पर बैन लगा दिया गया था। इस बैन के अंतर्गत अब देश में न ही ई-सिगरेट बिकेगी, न बनेगी, न खरीदी जाएगी और न ही स्टोरी की जाएगी, न आयात और निर्यात होगी। इसके अलावा इसका प्रचार भी देश में नहीं किया जाएगा। इस इलेक्ट्रोनिक सिगरेट निषेध अधिनियम का यदि कोई उल्लंघन करेगा तो उसको 5 लाख रुपये जुर्माना तीन साल की जेल या फिर दोनों सजा हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *