अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में पी.टी.ए. की बैठक 23 सितम्बर को

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के पी.टी.ए. सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने सूचित किया कि अभिभावक-शिक्षक संघ (पी.टी.ए.) की सामान्य सभा की बैठक अब 23 सितम्बर 2025 (मंगलवार) प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह बैठक मूलतः 9 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित थी, परन्तु लगातार हो रही भारी वर्षा एवं मार्ग अवरोध के कारण इसे नियत तिथि पर आयोजित करना संभव नहीं हो पाया। परिस्थितियों को देखते हुए नई तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना पहचान पत्र तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत अपने पुत्र/पुत्री का पहचान पत्र साथ लेकर उपस्थित हों।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने सभी अभिभावकों और पी.टी.ए. सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *