Himachal News: मंदली में राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (जलसेना) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन 

Written by

in

 मन्दली में 180 किलोमीटर गोविंदसागर झील में नौका बिहार करके पहुंचे कैडेट्स

नौकायन अभियान 15 सितंबर 2025 से बिलासपुर से शुरू हुआ

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय मन्दली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय क्रेडिट कोर इकाई बिलासपुर (जलसेना)  द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडिंग ऑफिसर  सज्जन कुमार  ने बताया कि नौकायन अभियान 15 सितंबर 2025 से बिलासपुर से शुरू हुआ था जिसका समापन 26 सितंबर 2025 को बिलासपुर में होगा। इस अभियान में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ ओर हरियाणा के 70 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

उसी कड़ी में 4 दिन के लिए शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मन्दली में रखा गया है। जहां 180 किलोमीटर गोविंदसागर झील में नौका बिहार करके पहुंचे हैं। कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

इसके उपरांत बाहर से आए हुए कैडेट्स के साथ साथ स्थानीय विद्यालय के कैडेट्स ने भी पी आई स्टाफ शैक्षणिक सत्र में भाग लिया जिसमें उन्हें झील पर ले जाकर नौकायन की बारीकियां समझायी गई और नौकायन का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील धीमान प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने किया। स्थानीय विद्यालय के ए एन ओ संजीव कुमार ने भी पूरी गतिविधि के संचालन में पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर सभी NCC कैडेट्स, स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी ओर सुरेंद्र सिंह,सुभाष चंद ,अनुज कुमार, राज कुमार , वीरेंद्र, अनिल ,ब्रह्म दास अंजना, पवन, रेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *