डल झील में मिला Pakistan की Fatah-1 Missile का मलबा

Written by

in

नई दिल्लीः श्रीनगर की डल झील की साफ-सफाई कर रहे मजदूरों को मिसाइल का टुकड़ा बरामद हुआ। मजदूरों ने उसे झील से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और सेना ने भी झील से निकले टुकड़े की जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि यह टुकड़ा पाकिस्तान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के समय चलाई गई मिसाइल का टुकड़ा है। झील से बरामद हुए खोल को फिलहाल पुलिस को सौंप दिया गया है।

इस साल श्रीनगर के पहलगांव में भारतीय पर्यटकों पर आंतकियों ने कायराना हमला कर दिया था। हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में भारत की तरफ से एक मजबूत ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आंतकी कैंपो को निशाना बनाकर कार्रवाई की गई थी। इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से भी कई मिसाइल छोड़े गए थे। बताया जा रहा है कि डल झील की सफाई के दौरान मिला टुकड़ा पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए फतह-1 मिसाइल का ही मलबा है।

फिलहाल उसकी जांच के करने के लिए झील से मिले टुकड़े को पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीती 10 मई को श्रीनगर की डल झील में एक संदिग्ध वस्तु गिरी थी। इस दौरान हुए काफी तेज विस्फोट से लोग दहल गए थे। झील की सतह से धुंआ भी उठता हुआ देखा गया था। हालाकि अभी तक यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि डल झील में गिरी चीज क्या थी। बताया गया है कि 10 मई को शहर के अन्य इलकों में भी विस्फोट हुए थे और बहारी इलाकें में एक सदिग्ध वस्तु मिली थी। माना जा रहा है कि उसी दौरान यह मिसाइल डल झील में जा गिरा होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *