ट्रक में आग हाईवे की हाई स्पीड लेन में लगी थी, इसलिए इसके पीछे काफी लंबा जाम भी लगा। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक के ड्राइवर खालिद ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के जिले रतलाम से गाड़ी में हरी मटर भरकर ला रहा था। उसे इस मटर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में पहुंचाना था। जब ट्रक गुरुग्राम के सोहना में गांव अलीपुर के पास पहुंचा तो केबिन में थोड़ी हीट महसूस हुई। इसके बाद भी ट्रक चलता रहा। कुछ ही देर में चलते ट्रक में आग लग गई। खालिद का कहना है कि आग लगी देखकर वह और उसका हेल्पर इरशाद ट्रक को वहीं पर खड़ा कर कूद गए। ट्रक उस समय गुरुग्राम हाईवे पर हाई स्पीड लेन में था और पीछे काफी गाड़ियां भी आ रही थीं। ट्रक में आग लगी देखकर पीछे आ रही गाड़ियों को भी रुकना पड़ा। देखते ही देखते आग ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंची और जोरदार धमाके के साथ वह फट गया। इससे बहुत तेज आवाज हुई। आसपास मौजूद लोग भी डर गए थे। इससे आग और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो more info : https://t.co/k8XvyhKydf#TruckFire #BreakingNews #RoadAccident #Konstas #Blinkit #Jamnagar pic.twitter.com/qwIO8wv0O8
— Encounter India (@Encounter_India) January 3, 2025
हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

हरियाणाः सोहना रोड़ हाईवे पर मटर से लदे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं ट्रक में आग लगने के दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। बताया जा रहा है कि ट्रक के डीजल टैंक जोरदार धमाके के चलते यह हादसा हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Leave a Reply