Punjab News: पार्क से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते पार्क में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पार्क से व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पार्क में शव पड़ा देखकर राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा आस-पास लोगों से मृतक व्यक्ति की पहचान करवाने की भी कोशिश जा रही है। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक चाबी और 5 रुपए मिले है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मृतक के मुंह से झाग निकली हुई थी। कुछ जगह मामूली चोट जैसे निशान है, हो सकता है किसी चूहे आदि ने उसे ना काटा हो। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस केस में जांच कर रही है। 72 घंटों के लिए उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान होने के बाद तुरंत पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *