Punjab News: AAP ने इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी

Written by

in

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व ज़िला प्रमुख और पूर्व चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड हरमनदीप सिंह दीदारेवाला को पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी ने यह कदम उस समय उठाया जब उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को पार्टी के जनरल सचिव हरचंद सिंह बरसट की ओर से “कारण बताओ नोटिस” हरमनदीप सिंह को जारी किया गया था।

यह नोटिस उनके लैंड पुलिंग नीति के विरुद्ध गतिविधियों के मामले में दिया गया। हरमनदीप सिंह दीदारेवाला कई सालों से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। लेकिन लैंड पुलिंग नीति और पार्टी के फैंसले के खिलाफ़ होने के कारण अंत में पार्टी ने कठोर कदम उठाते हुए यह फैसला लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *