Punjab News: कोठी में आग लगने से 2 की मौत, मृतकों की हुई पहचान

Written by

in

लुधियानाः जिले के भारत नगर चौक के पास कोठी में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दादी पोते की घटना में मौत हुई है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय गर्भ चोपड़ा और 77 वर्षीय सुधा रानी के रूप में हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गौरतलब है कि यह इलाका रिहायशी है। बताया जा रहा हैकि मकान के अंदर एक फैक्ट्री चल रही थी। मकान के अंदर ऊनी सामान पड़ा होने के कारण दमकल विभाग के अधिकारियों को राहत कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि घरों से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हालांकि घटना के दौरान 6 लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों से भी लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

जानकारी के मुताबिक, कोठी के मालिक रजत चोपड़ा ने फायर ब्रिगेड को बताया कि उनकी कोठी के नीचे हौजरी का माल धागा आदि रखा हुआ था। आग सबसे पहले धागे को लगी। आग अचानक पूरे ग्राउंड फ्लोर में फैली तो तुरंत परिवार ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से परिवार के बाहर निकाला। आग इतनी भयावह थी कि उसने कोठी की पहली मंजिल तक चपेट में ले ली। हालांकि, जब फायर ब्रिगेड मौके पर आ गई तो कुछ दी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *