एसडीएम ऊना पर दुष्कर्म का आरोप 

Written by

in

ताइक्वांडो खिलाड़ी ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज 

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना सदर के एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान विवाद में फंस गए हैं। उन पर एक महिला खिलाड़ी व एम फार्मा की छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपित एसडीएम की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने लिखा कि एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने उसे शादी का झूठा झांसा दिया और फिर शारिरिक संबंध बना कर शोषण किया और अब उसे धमकी दी जा रही हैं।

युवती ने बताया कि वह एम-फार्मा की छात्रा है और नेशनल लेवल की ताक्वाडों प्लेयर भी हैं, वह एसडीएम से सोशल मिडिया पर कनेक्टेड  थी। इस पर उन्होंने मुझे अपने आफिस बुलाया, तो मैं नहीं गई, फिर दो तीन बार फोन आने पर उन्होंने कहा कि वह स्पोर्ट्स के बारे में बात करना चाहते हैं तो वह चली गई। जब एसडीएम आफिस पहुंची तो बातचीत के दौरान एसडीएम ने कहा कि आप स्पोटर्स में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और ऐसे में वह मुझे प्रमोट करेंगे।

युवती ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने 10 अगस्त को अपने ऑफिस आने के लिए कहा था, तो वह ऑफिस पहुंची और बातचीत की, फिर एसडीएम ने उसे अपना चैम्बर , पर्सनल आफिस और कोर्ट रुम दिखाया। जब वह कोर्ट रूम से लौट रहे थे तो उन्होंने मेरे कंधों पर हाथ रखकर रोकने की कोशिश की और मुझे बाजू से पकड़कर सीने से लगा लिया और कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। युवती ने शिकायत में लिखा कि जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ जबरदस्ती की ।

युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि जब वह रोने लगी तो एसडीएम ने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह उससे शादी कर लेगा। उस के बाद 20 अगस्त को एसडीएम ने ऊना रेस्ट हाऊस में बुलाया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि एसडीएम 10 बजे रेस्ट हाउस में आए। इस दौरान जब मैंने कहा कि मैं आपके खिलाफ शिकायत करूंगी तो बोले कि वह मुझसे ही शादी करेंगे।

उस के बाद एसडीएम ने कहा कि वह पहले से इंगेज्ड हैं और शादी नहीं कर सकते और धमकाते हुए कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 69, 351(2) BNS  में केस दर्ज किया है। ऊना के एसपी अमित यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारी के विरुद्ध केस दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *