Punjab News: बाइक सवारों ने जिम मालिक को मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः जिले के फेज-2 में आज सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक पर बाइक सवारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना में घायल जिम मालिक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसे 4 गोलियां लगी। बताया जा रहा हैकि चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। घटना में घायल जिम मालिक को देखकर जिम का ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में उपचार करवाने लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਮੋਹਾਲੀ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ : ਤੜਕੇ ਜਿੰਮ ਮਾਲਕ ‘ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖ਼ਲ
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते पीड़ित का परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की। प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है। हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया। उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो बंदा इंजर्ड है, वे हॉस्पिटल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल तो दूसरा एक साल का है।        

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *