शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन आई गिरावट, ऑटो और IT शेयर्स टूटे

Written by

in

नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट आज 25 सितंबर लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है। वहीं ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।

दरअसल, एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20% ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है। 24 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट रही।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *