Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, NRI व्यक्ति और केयरटेकर महिला की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में एनआरआई व्यक्ति और उसके घर की केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। लाशों से आ रही बदबू के कारण हत्या कुछ दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। मृतक एनआरआई की पहचान 65 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। मृतक संतोष कनाडा में रहता है और लगभग 3 महीने से गांव में रह रहा था।

मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी गांव बांठ (नूरमहिल) के रूप में हुई है। महिला संतोष सिंह के घर में केयरटेकर के रूप में काम कर रही थी। यह मामला उस समय पता चला जब सुबह मनजीत कौर के नूरमहिल से आए भाई ने मकान को बाहर से बंद देखा।

इस दौरान जब वह दीवार फांदकर अंदर गया तो देखा कि घर के अंदर संतोष सिंह और मनजीत कौर की लाशें पड़ी हुई थीं, जिन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ डीएसपी जसप्रीत सिंह और एसएचओ गगनदीप सिंह सैखों पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *