Gym मालिक के बाद दिलजोत होटल के बाहर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें Live

Written by

in

चंडीगढ़ः मोहाली के बाद अब चंडीगढ़ में होटल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पाैने 4 बजे कजहेड़ी में दिलजोत होटल के बाहर आरोपियों ने फायरिंग की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक विक्की पर गोली चलाई और इसके बाद वह चंडीगढ़ पहुंचे और वहां दिलजोत होटल के बाहर गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपियों का निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है। वीरू दिलजोत होटल का संचालक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन घटना के दौरान वह अपने घर पर मौजूद था। दोनों घटनाओं को अंजाम उक्त आरोपियों ने ही दिया है। दरअसल, होटल विक्की के दोस्त बीरू का है।

आरोपियों ने मोहाली में विक्की पर फायरिंग के बाद चंडीगढ़ में बीरू के होटल पर गोलियां चलाई। होटल पर 10 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं विक्की को चार गोली लगी हैं। फायरिंग में दो लोगों पर शक जताया जा रहा है। एक से पुरानी रंजिश थी। दूसरे के साथ बस स्टैंड की पार्किंग और होटल चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें दूसरे पक्ष का आरोपी बुडैल जेल में है। वहीं सूत्रों के अनुसार जेल में बैठे एक गैंगस्टर के कहने पर फायरिंग करवाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *