केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah ने संगम में लगाई डुबकी, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

Written by

in

प्रयागराजः महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा गंगा में डुबकी लगाई है। वहीं आज केंद्रिय गृह मंत्री गृहमंत्री अमित शाह महाकुंभ में पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने साधु-सतों से भी मुलाकात की, आज धर्म संसद है। उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर पानी डाला। यहां से शाह लेटे हनुमान मंदिर जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे, फिर संतों के साथ बैठक करेंगे और भोजन भी करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह का विमान सुबह साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। सीएमयोगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। शाह यहां से बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट गए। स्टीमर से वीआईपी घाट पहुंचे। पक्षियों को दाना खिलाया और डुबकी लगाई।

स्नान के बाद स्टीमर से किला घाट जाएंगे। लेट हनुमान और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर जूना अखाड़ा पहुंचेंगे। साधु-संतों से मुलाकात और भोजन करेंगे। जूना अखाड़े में डेढ़ घंटे यानी 3 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महाकुंभ आने से पहले शाह ने लिखा- संगम स्नान के लिए उत्सुक हूं। शाह के दौरे को देखते हुए सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया। लेटे हनुमान मंदिर में एंट्री बंद कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *