महाविद्यालय ऊना में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित:महाविद्यालय ऊना में, 1 एच.पी. गर्ल्स एन.सी.सी. बटालियन, सोलन यूनिट की कैडेट्स ने, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्राचार्या महोदया ने स्वयं कैडेट्स को भागीदारी के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला । उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया |अभियान के तहत कैडेट्स ने 25 सितम्बर को प्रातः 8 से 9 बजे तक श्रमदान घंटा आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ परिसर की सफाई  की और जागरूकता फैलायी।

उनके नेतृत्व ने कैडेट्स को जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छता का संदेश महाविद्यालय तथा स्थानीय समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. मोनिका खन्ना के निर्देशन में किया गया।यह पहल न केवल युवा-शक्ति की सेवा भावना को दर्शाती है, बल्कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *