Himachal News: 200 ग्राम चरस/भांग व 705 ग्राम अफीम सहित एक काबू 

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव दोसडका में पुलिस ने एक युवक को 200 ग्राम चरस/भांग व 705 ग्राम अफीम सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम अनुष कुमार अधिकारी एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दोसड़का नैहरी नौंरगा में रेन शैल्टर में बैठे युवक की शक के आधार पर वैग की तालाशी ली तो बैग के अन्दर 200 ग्राम चरस/भांग व 705 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अपने पड़ोसी दीपक मिन्हास पुत्र हरभजन सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के साथ उसकी गाडी संख्या( पीवी -07 ए सी-6391) मारुती रिटीज में सवार होकर आये थे, तो दीपक मिन्हास इसे कैरी बैग सहित यहां बिठाकर इंतजार करने को कहकर कही चला गया है।

आरोपित युवक की पहचान रजत ठाकुर (30)पुत्र अजय कुमार निवासी ब्लाक हरीनगर होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *