प्रिंस कोहली ने जीता सलोह लखदातापीर दंगल, तीन दिवसीय दंगल में पहलवानों ने दिखाए जौहर

Written by

in

 ऊना/सुशील पंडित:  जिला के निकटवर्ती गांव सलोह में लखदाता पीर को समर्पित विशाल दंगल सुप्रसिद्ध पहलवान  प्रिंस कोहली के नाम छूटा ।  दंगल के समापन अवसर पर  एस डी एम विशाल शर्मा , डीएसपी हरोली मोहन रावत , बीडीओ  मुकेश ठाकुर एसएचओ सुनील संख्यान ने शिरकत की । इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रतिनिधियो में प्रधान अनीता जसवाल, प्रधान  घालुवाल सोना देवी, बी डी सी मेंबर राजेश पूरी, उपप्रधान काला, अनिल जसवाल ,सभी पंचायत सदस्य समेत ,  संजय ठाकुर,मुकेश पोला, रजनीश शर्मा, मंजीत जसवाल, परमजीत, राजन जसवाल, रवि जसवाल, शम्मी,  बलबीर रिंकू संजू बॉबी  आदि उपस्थित रहे।

दंगल में देश विदेश के नामी पहलवानों ने अपने जोहर दिखाए ।ओर दाव पेच लगाकर एक दूसरे पहलवान की पीठ लगाकर विजयी खिताब जीते । विशाल दंगल  में  220  के करीब कुश्तियां हुई। जिनमें  झंडी की कुश्तियां  नामी पहलवानों के  बीच लड़ी गई। बुधवार देर सायं फाइनल मुकाबला  प्रिंस व अमन के बीच हुआ । जिसमें प्रिंस पहलवान ने अमन की पीठ लगा दी । दंगल कमेटी की ओर से माली विजेता को 75 हजार रूपए नकद व गुरज इनाम स्वरूप भेंट किया । जबकि उपविजेता को 56 हजार रूपए नकद व चांदी का कंगन पहनाया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *