Himachal News: 18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ने इंदिरा स्टेडियम के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 18 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई  जमालदीन अधिकारी पुलिस चौकी शहर ऊना ने पुलिस टीम सहित इन्दिरा स्टेडियम ऊना के पास नाकाबंदी कर रखी थी तो रात करीब एक बजे एक कार संख्या (सीएच 01-सी यू-0170) VIRTUS GT जो नंगल से ऊना की तरफ आई, जिसे जांच के लिए रोका गया, गाड़ी में दो युवक सवार थे।शक के आधार पर कार की तालाशी ली गई तो 18 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। इस सन्दर्भ में

पुलिस ने गाडी चालक सिद्धान्त(33)पुत्र वेद पाल निवासी गांव रसूलपुर खुर्द डा0 शेखपुरा सुहाना तहसील व जिला करनाल हरियाणा व साथ बैठे गुरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव व डा0 पलेहड़ी तहसील खरड़ जिला SAS नगर मोहाली पंजाब को हिरासत में ले लिया और आरोपितों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *