रुस-युक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति Zelensky का बड़ा बयान, अपना पद छोड़ने के लिए रखी शर्त

Written by

in

नई दिल्ली: रुस से चल रहे खतरनाक युद्ध के बीच में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि – वह युद्ध को खत्म होने के बाद राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य युद्ध को खत्म करना है ना कि लगातार सत्ता में बने रहना।

शांति की दिशा में जारी रखेंगे कोशिश

जेलेंस्की ने यह कहा कि यूक्रेन में शांति को स्थापित करने के लिए वह अपना प्रयास जारी रखेंगे। उनका यह मानना है कि देश में युद्ध का अंतर सिर्फ राजनीतिक रुप से ही नहीं बल्कि जनता की स्वतंत्रता और भविष्य के लिए भी निर्णायक कदम साबित होगा।

मार्शल ला खत्म होने तक बढ़ा जेलेंस्की का कार्यकाल

मॉस्को ने कई बार जेलेंस्की को अवैध राष्ट्रपति बताया है क्योंकि उनका राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म हो गया था परंतु रुस पर हुए हमले के बाद लगाए गए मार्शल लॉ के कारण से यूक्रेन चुनाव नहीं कर सकता। यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा ने फरवरी में एक प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव में जेलेंस्की का कार्यकाल मार्शल लॉ खत्म होने तक बढ़ा दिया था।

रुस को रोकने के लिए उठाने चाहिए कदम

इससे पहले जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र से यह कहा था कि रुस को अब रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में जंग का विस्तार करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया इस समय इतिहास के हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल हो चुकी है।

भारत हमारे साथ खड़ा है

इससे पहले भी जेलेंस्की ने चौकाने वाला दावा किया था। उन्होंने कहा था कि भारत ज्यादातर यूक्रेन के पक्ष में ही है और किसी भी तरह से युद्ध को बढ़ावा नहीं दे रहा। जेलेंस्की ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में कुछ समस्याएं आ रही है परंतु उन्हें हल किया जा सकता है। हमारे पास ऊर्जा से जुड़े मुद्दे हैं लेकिन उनका समाधान किया जा सकता है। भारत हमारे साथ खड़ा है और यूरोप को भी भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *