Punjab News: इस इलाकों में आवारा कुत्ते का आतंक, 20 से अधिक लोगों को काटा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः राज्य में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि लोगों के मन में अब आवारा कुत्तों को लेकर इतना डर भरा हुआ है कि वह अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने भेजने से डरने लगे हैं। सरकारों द्वारा कई बार योजनाएं बनाने और अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं ताजा मामला न्यू शिवाजी नगर, मोहर सिंह नगर सहित आसपास इलाकों से सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में 20 से 25 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाय है, जिनमें से कई लोगों हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस घटना को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद नगर निगम की ओर से सुबह कुत्ता पकड़ने के लिए वैन भेजी गई। कर्मियों द्वारा आवारा कुत्ते को पकड़ लिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इलाके के लोगों में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है।

वार्ड पार्षद सिमरनजीत सिंह ने बताया कि कल शाम से हलका हुआ आवारा कुत्ता घूम रहा था और उसने इलाके में 15 से 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद देर रात कुत्ते को नगर निगम की टीम द्वारा ढूंढना शुरू किया, लेकिन लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह नगर निगम की टीम वैन लेकर आई और उन्होंने कुत्ते को काबू लिया, जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। लोगों की संयुक्त मांग है कि इलाके के और भी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए, ताकि लोगों के मन में आवारा कुत्तों का भय समाप्त हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *