Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, गर्भवती महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सुभाष नगर में दो पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोने के कुंडल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस घटना में गर्भवती महिला सहित दूसरे पक्ष की महिला भी घायल हो गई। गर्भवती महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अफजल ने बताया कि महिलाओं पर आकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार देर रात भी पड़ोसियों द्वारा गाली गालौच निकाली गई। आरोप है कि पड़ोसी और वह दोनों किराये पर रहते है, आज घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसके चलते पड़ोसियों ने महिलाओं पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

अनवर ने कहा कि बच्चों पर पड़ोसियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को पैसे दिए गए, जिसके चलते आज पुलिस द्वारा उन्हें धमकी दी गई। महिला ने कहा कि पड़ोसी ने खुद पर हमला करके हमारे परिजनों के खिालफ शिकायत दे दी है। महिला ने अनुसार घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था तो पुलिस कैसे उन्हें आकर थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए साहिल को थाने में पेश होने की धमकी दे रही है।

वहीं दूसरी ओर आसमा ने कहा कि साहिल ने सोने के कुंडल छीन लिए। जिसके बाद अब देने से मना करते हुए हाथापाई कर दी। आसमा ने कहा कि उसकी मां पर साहिल ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। आसमा के अनुसार उसके पास वीडियो मौजूद है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

उधर, पुलिस का कहना है कि उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। वहीं एक पक्ष द्वारा पैसे लेने के आरोपों को पुलिस ने बे बुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने साहिल को इसलिए थाने बुलाया है क्योंकि उस पर सोने के कुंडल छीनकर रखने का आरोप है, जिसके चलते अब उसके परिजन पुलिस पर पैसे लेने के झूठे आरोप लगा रहे है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *