Punjab News: करियाना स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला थाना बागा पुराना अधीन आते गांव माढ़ी मोहम्मद निवासी सीपा करियाना स्टोर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस घटना में करियाना स्टोर का गनमैन मलकीत सिंह घायल हो गया है।

घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीपा करियाना स्टोर को पहले भी कई बार फिरौती की धमकियां मिल चुकी हैं। जिसके चलते इस घटना को भी फिरौती के मामले के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि आज माढ़ी मुस्तफा में सुखदेव की घर में बनी दुकान पर फायरिंग हुई है।

उन्होंने कहा कि पहले भी मार्च 2024 में सुखदेव ने हमला होने के लेकर मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित ने गांव के ही शानदीप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उक्त आरोपी पहले कनाडा गया हुआ था और अब अमेरिका में अपने मामा के पास रह रहा है। जिसके बाद 2 व्यक्तियों ने सुखदेव के घर फायरिंग की थी। उस मामले में हरदेव और संदीप कोे गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। इसी कड़ी में आज दुकान पर बाइक सवार 2 युवकों ने फायरिंग की। घटना में गोली दुकान के शीशे पर लगी है। मामले की जांच की जा रही है। सुखदेव के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *