मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत

Written by

in

राजनांदगांवः जिले के डोंगरगढ़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना 27 सितंबर सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मुंदगांव में एक पिकअप मालवाहक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई।

मृतक युवक अपने दोस्त के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है दोनों वाहन स्पीड में थे। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दोनों मृतक भिलाई के रहने वाले थे।

मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना स्थल का सर्वेक्षण कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *