Punjab News: पंचायती विवाद में पुलिस कर्मी पर हुआ हमला, फाड़ी वर्दी, मामला दर्ज

Written by

in

लुधियानाः जगराओं में पंचायत समझौते में पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमला किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही कुलविंदर सिंह पर उस समय हमला हुआ, जब वह पंचायत में समझौते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में एक अज्ञात समेत दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी की पहचान गांव छपार के पंच महिंदर सिंह के बेटे सतवीर सिंह उर्फ विक्की पुत्र के रूप में हुई है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। छपार के चौकी इंचार्ज काबल सिंह ने बताया कि इलाके में मामूली झगड़े के बाद सरपंच कुलदीप सिंह के फोन पर सिपाही कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान सतवीर सिंह ने अपने पड़ोसी हरपाल सिंह को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

जब सिपाही कुलविंदर सिंह ने सतवीर को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी थप्पड़ मारा, उनका गला दबाया और वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज भी की और धमकियां दीं। मारपीट में घायल सिपाही कुलविंदर सिंह का इलाज सरकारी अस्पताल पक्खोवाल में कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सतवीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 221, 132, 121(1), 351(3), 296, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *