प्रधानमंत्री मोदी के जीवन परिचय पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन कल दस बजे

Written by

in

प्रदर्शनी MC पार्क, ऊना में प्रातः 10 बजे 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल अध्यक्ष दविंदर कौशल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुऐ बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी के जीवन परिचय पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी MC पार्क, ऊना में प्रातः 10 बजे 29 सितंबर 2025 दिन सोमवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन संघर्ष, समर्पण, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा प्रदान करना है।

प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी देंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल अध्यक्ष दविंदर कौशल ने कहा कि भाजपा सभी नागरिकों से आह्वान करती है कि वे इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मोदी जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा प्राप्त करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *