जहरीला सांप काटने के कारण मां-बेटी की दर्दनाक मौ*त, फर्जी डॉक्टर ने किया देसी इलाज

नई दिल्ली: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहरीले सांप के काटने के कारण मां-बेटी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में मां का नाम फूलमाणी नायक और बेटी का नाम जात्री नायक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो काशीपुर गांव की रहनी वाली महिला अपनी बेटी के घर गई थी। दोनों ही रात में फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया।
सांप के काटने के बाद परिवार वाले सही समय पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने दोनों का कुछ देसी इलाज किया। इस इलाज के दौरान मां-बेटी की हालत सुधरने की जगह और भी खराब हो गई। खासतौर पर बेटी की हालत काफी खराब हो गई।
Leave a Reply