Punjab News: पुरानी सब्जी मंडी में अवैध खौखो पर निगम का एक्शन, किए धवस्त, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः की पुरानी सब्जी मंडी में नगर निगम द्वारा ऊन मंडी के खोखे वालों के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से पक्के खौखे बनाने का प्रोजेक्ट पास किया गया था। योजना के मुताबिक ये खौखे नगर निगम की तरफ से ही बनाए जाने थे। लेकिन इसी बीच, कुछ खौखे मालिकों ने शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर अपने स्तर पर नए खौखे बना लिए। जब एक खौखा मालिक रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर अपने नए खोखे का निर्माण कार्य करवा रहा था, तो किसी ने नगर निगम के अधिकारी को नए खोखे तैयार किए जाने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत नए बन रहे खोखे काम रुकवाया।

नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने मौके पर ही जेसीबी मशीन मंगवाकर अवैध खौखे को वहां हटवा दिया। जांच के दौरान पता चला कि वहां 5 और नए खौखे नगर निगम की बिना इजाज़त के बनाए गए। जिसके बाद नगर निगम ने उन सभी को तुरंत हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। मेयर बलजीत सिंह चन्नी का कहना है कि जब तक प्रोजेक्ट के तहत पक्के खौखे नहीं बनाए जाते, तब तक किसी खोखा मालिक को भी नए खौखे बनाने की अनुमति नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *