Jalandhar News: Mayor Vineet Dhir ने मिशन चढ़दीकलां में बाढ़ पीड़ितों को 6 माह की सैलेरी देने का किया ऐलान

जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले दिनों हुई बरसात से बाढ़ आने से कई गांव पानी में डूब गए। इस दौरान भारी मात्रा में लोगों के खेत पानी में डूब गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के प्रयासों को तेज करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है।

इस मिशन के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को पुनः अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए की जा रही कोशिशों हेतु फंड जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया गया। वहीं जालंधर के मेयर विनीत धीर ने अपनी 6 माह की सैलेरी सीएम मान के मिशन चढ़दीकलां में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने का ऐलान किया है।

इस दौरान मेयर विनीत धीर ने लोगों से भी इस मिशन में जुड़ने और बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी rangla.punjab.gov.in वेबसाइड पर जाकर मिशन चढ़दीकलां में अपना सहयोग करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *