Punjab News: Scorpio और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Written by

in

मानसाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतल लहर और घने कोहरे के चलते विजीबिलटी काफी कम हो गई। जिसके चलते सड़कों पर वाहने रेंगते हुए नजर आ रहे है। वहीं आज पंजाब में बठिंडा के बाद मानसा में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां घने कोहरे के चलते तिकोनी चौक के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 सगे भाईयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों मानसा के वार्ड नबंर 4 के रहने वाले है। घायल कुलवंत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलवंत की हालत गंभीर देखते हुए पटियाला अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सिटी 2 के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ​​सावर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *