इस मामले में ED के सामने पेश हुई एक्ट्रेस Urvashi Rautela, जब्त हो सकती है संपत्ति!

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के फैंस के लिए एक अहम खबर सामने आई है। एक्ट्रेस 1xBet ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुई है। इस बात की जानकारी अधिकारिक सूत्रों के द्वारा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि सघीय जांच एजेंसी ने पीएमएलए के प्रावधानों के अंतर्गत उनका बयान दर्ज करना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में ईडी के इस जांच के अंतर्गत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों के अलावा एक्टर सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा से भी पूछताछ हुई है। कुछ चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी इस मामले में पूछताछ की गई है।

क्या संपत्ति भी होगी जब्त?

एजेंसी के द्वारा धन शोधन निरोधक कानून के अंतर्गत कुछ खिलाड़ियों और एक्टर्स की करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त करने की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पोर्ट्ल 1 एक्सबीईटी से जुड़े मामले की जांच में यह पाया गया है कि कुछ हस्तियों ने उन्हें दिए गए विज्ञापन शुल्क का इस्तेमाल कई तरह की संपत्तियां हासिल करने के लिए किया है। ये संपत्तियां धन शोधन विरोधी कानून के अंतर्गत अपराध की आय के तौर पर दर्ज की गई है।

प्लेटफॉर्म की ब्रांड एंबेसडर है उर्वशी

उर्वशी कैरिबियाई द्वीप कुराकाओं में रजिस्टर्ड इस प्लेटफॉर्म की भारत में एंबेडसडर है। केंद्र सरकार ने हाल ही में कानून लाकर भारत में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी प्रतिबंध से बाजार विश्लेष्ण फर्मों और जांच एजेंसियों के द्वारा किए गए अनुमानों के अनुसार, ऐसे कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के करीबन 22 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं। इनमें से आधे नियमित यूजर्स भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *