क्या अब फिल्मों पर टैक्स लगाएंगे Donald Trump? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने बढ़ाई चिंता!

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर टैरिफ लगाते जा रहे हैं। फार्मा प्रोडक्ट्स से लेकर फर्नीचर आयात तक उन्होंने हाई टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब ट्रंप की नजरें सिनेमा पर हैं। उन्होंने अब 100% मूवी टैक्स का ऐलान कर दिया है। इसका सीधा असर अब सिनेमा जगत पर होगा। अनुमान के अनुसार, हर साल 150 मिलियन डॉलर के रेवन्यू का इससे नुकसान होगा। ट्रंप ने सोमवार को यह कहा है कि यूएस अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर अब वो हाई टैरिफ लगाएंगे।

सोशल मीडिया ट्रूथ पर दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इससे जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि – अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाऊंगा। उनका कहना है कि फिल्म निर्माण का बिजनेस दूसरे देशों ने अमेरिया के चुरा लिया है। इसको एक बच्चे के हाथ से कैंडी चुराने की तरह बताया। अपनी पोस्ट में अमेरिका में फिल्म उद्योग को फिर से स्थापित करने के लिए अब टैरिफ जरुरी है। यदि ऐसा हुआ तो फिर से सारे देशों के साथ ही भारतीय सिनेमा जगत को भी तगड़ा झटका लगेगा क्योंकि भारतीय फिल्मों के लिए अमेरिका सबसे आकर्षक और बड़े बाजारों में से एक है। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा 100% मूवी टैक्स, डिजिटल एटंरटेनमेंट के सीमा-पार डिस्ट्रिब्यूशन पर पहला अमेरिकी टैरिफ होगा। यह लगभग पूरी तरह से डिजिटल हो चुके वैश्विक सिनेमा को सीधे तौर पर टारगेट करता है। इसमें थिएटर डिजिटल सिनेमा पैकेज से लेकर नेटफ्लिक्स-अमेजन जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गज भी शामिल हैं। खास बात यह है कि यह अपनी तरह का पहला हमला है जिसका बड़ा असर उत्तरी अमेरिका में भारतीय सिनेमा के तेजी से बढ़ते हुए कारोबार पर देखने को मिलेगा।

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स हुए परेशान

अमेरिका के द्वारा मूवी टैक्स के संकेतों को सुनकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स में खलबली मच चुकी है। मुंबई के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा है कि इस सेक्टर में खून खराबा हो सकता है। उनका कहना है कि मुनाफा पहले से ही कम है और ऐसा टैरिफ पूरा मॉडल तोड़ देगा क्योंकि ज्यादातर भारतीय फिल्में अमेरिका में नहीं चल पाएगी। बाहुबली-2, कल्कि 2898 AD,पठान और जवान जैसी बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्मों ने भी अमेरिकी दर्शकों से करोड़ों की कमाई की है परंतु नए 100% टैरिफ के बाद ऐसी सफलता की कहानियां दिक्कत पैदा कर सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह चेतावनी दी गई है कि यदि ट्रंप की यह नीति लागू हो जाती है तो भारतीय सिनेमा एक जरुरी इंटरनेशनल लाइफलाइन खो सकता है। बता दें कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्रीज हॉलीवुड दुनिया में सबसे मजबूत मानी जाती है परंतु पिछले कुछ सालों में चीन, कोरिया और भारत समेत बाकी देशों की फिल्मों की यूएस में क्रेज तेजी से बढ़ चुका है। ट्रंप के टैरिफ अटैक से ऐसे सारे देशों को काफी नुकसान होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *